1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित ने दिए संकेत, बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में डेब्यू कर सकता है ये युवा खिलाड़ी

रोहित ने दिए संकेत, बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में डेब्यू कर सकता है ये युवा खिलाड़ी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 06:09 pm IST

भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को संकेत दिया कि मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका दिया जा सकता है।

Shivam Dube, India vs Bangladesh, bangladesh vs India, Delhi Arun Jaitley Stadium- India TV Hindi
भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को संकेत दिया कि मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका दिया जा सकता है। Image Source : TWITTER

दिल्ली। भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को संकेत दिया कि मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरूआती टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका दिया जा सकता है। कप्तान ने युवा दुबे और संजू सैमसन की काफी प्रशंसा की, उन्होंने केरल के विकेटकीपर के अनुभव की बात भी कही।

रोहित ने कहा कि इन दोनों में से एक खिलाड़ी को अंतिम एकादश में खेलते हुए देखा जा सकता है और जिस तरह से वह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का समर्थन कर रहे थे, यह स्पष्ट था कि दुबे को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण दिया जा सकता है। 

रोहित ने मैच से पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम अभी आकलन करेंगे और मैच से पहले भी विचार किया जायेगा। लेकिन दोनों (संजू और दुबे) निश्चित रूप से दौड़ में हैं। इनमें से एक को निश्चित रूप से खिलाया जायेगा। आप इन्हें अंतिम एकादश में खेलते हुए देख सकते हैं। हर किसी के लिये दरवाजे खुले हैं। किसी भी समय कोई भी अंतिम एकादश में खेल सकता है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल