1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को T20 टीम का कप्तान बनाए जाने का दिया सुझाव

युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को T20 टीम का कप्तान बनाए जाने का दिया सुझाव

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2019 02:09 pm IST,  Updated : Sep 27, 2019 02:09 pm IST

युवराज सिंह ने सुझाव दिया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के तीनों प्रारूप में कप्तानी के बोझ को कम करने लिये टी20 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है।

युवराज सिंह ने रोहित...- India TV Hindi
युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को T20 टीम का कप्तान बनाए जाने का दिया सुझाव Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सुझाव दिया कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के तीनों प्रारूप में कप्तानी के बोझ को कम करने लिये टी20 में रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है।

रोहित सीमित ओवर की भारतीय टीमों के उप कप्तान हैं और आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं जिन्होंने मुंबई इंडियंस की अगुआई करते हुए चार खिताब दिलाये हैं। युवराज ने कहा कि अगर कोहली सभी तीनों प्रारूपों में टीम की कप्तानी के बोझ से लदे हैं तो यह बुरा विचार नहीं है।

युवराज ने ‘आज तक’ न्यूज चैनल से कहा, ‘‘पहले महज दो प्रारूप -वनडे और टेस्ट- हुआ करते थे इसलिये एक कप्तान होना सही था। लेकिन अब तीन प्रारूप हो गये हैं और अगर विराट को दबाव महसूस हो रहा है तो शायद उन्हें टी20 प्रारूप में किसी को आजमाना चाहिए। रोहित वैसे सबसे सफल कप्तान रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता। टीम प्रबंधन को फैसला करना होगा कि विराट कितना बोझ उठा सकता है। उन्हें टी20 के लिये किसी को आजमाने की जरूरत है? यह पूरी तरह से निर्भर करता है कि वे भविष्य के लिये क्या करना चाहते हैं। विराट बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कार्यभार प्रबंधन किस तरह करना है? यह पूरी तरह से टीम प्रबंधन का फैसला है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल