1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट खेलेने के लिए रोहित और ईशांत को 4-5 दिनों में होगा ऑस्ट्रेलिया रवाना : शास्त्री

टेस्ट खेलेने के लिए रोहित और ईशांत को 4-5 दिनों में होगा ऑस्ट्रेलिया रवाना : शास्त्री

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 11:20 pm IST

 रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें अगले चार या पांच दिनों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होगा।

टेस्ट खेलेने के लिए...- India TV Hindi
टेस्ट खेलेने के लिए रोहित और ईशांत को 4-5 दिनों में होगा ऑस्ट्रेलिया रवाना : शास्त्री Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा और ईशांत शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेते हैं तो उन्हें अगले चार या पांच दिनों में ऑस्ट्रेलिया रवाना होगा। रोहित और ईशांत दोनों वर्तमान में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय अकादमी (एनसीए) केंद्र में अपना रिहैब पूरा कर रहे हैं। चोट के कारण ही वह 27 नवंबर से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

शास्त्री ने एबीसी स्पोर्ट से कहा, "वे (रोहित) एनसीए में कुछ टेस्ट से गुजर रहे हैं और अब उन्हें ही फैसला करना है कि रोहित को कब तक ब्रेक पर रहने की जरूरत है।" उन्होंने कहा, "लेकिन चीजें मुश्किल हो सकती है, क्योंकि आपको क्वारंटाइन को भी देखना होगा। इससे टेस्ट में उनका खेलना मुश्किल हो सकता है।"

झमाझम बारिश के बीच नेट्स प्रैक्टिस करता दिखा ये भारतीय बल्लेबाज, जीता फैन्स का दिल!

शास्त्री ने रोहित के सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा नहीं बनने के बारे में कहा, "वह कभी भी सीमित ओवरों वाली सीरीज नहीं खेलने वाले थे। वह सिर्फ यह देखना चाहते थे कि उन्हें कितने दिनों तक आराम की जरूरत है, क्योंकि आप ज्यादा देर तक आराम नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "अगर उन्हें टेस्ट मैच में खेलना है तो तीन-चार दिनों के भीतर फ्लाइट पकड़नी होगी, वर्ना चीजें मुश्किल हो जाएंगी। ईशांत का मामला भी रोहित जैसा ही है। आप वास्तव में नहीं जानते हैं कि वे दोनों कब आस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल