ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार शतक जड़ा। रोहित का वनडे में यह 29वां शतक था। रोहित ने अपनी इस शतकीय पारी में 124 गेंदों में 8 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक शतकों के मामले में रोहित ने विराट कोहली की बराबरी कर ली। रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वां वनडे शतक लगाया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे अधिक शतक लगाने रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने कुल 9 बार ये कारनामा किया है।
इसके अलावा रोहित अब वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में अब चौथे स्थान पर आ गए हैं। रोहित ने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसुर्या को पीछे छोड़कर यह मकाम हासिल किया है।
वनडे सबसे अधिक शतक लगाने रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने कुल 49 शतक लगाए हैं।
इस मामले में भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली दूसरे पायदान पर काबिज हैं। कोहली ने वनडे में अबतक कुल 43 शतक लगा चुके हैं। इस मामले में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा। वनडे में रिकी पोंटिंग के नाम कुल 30 शतक दर्ज है।