1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Record : रोहित शर्मा ने लगाई 'सिक्सर किंग' की हैट्रिक, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी भी रह गए पीछे

World Record : रोहित शर्मा ने लगाई 'सिक्सर किंग' की हैट्रिक, क्रिस गेल जैसे खिलाड़ी भी रह गए पीछे

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 08, 2019 04:06 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 04:06 pm IST

रोहित शर्मा के नाम 2019 में अभी तक तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में मिलाकर 66 छक्के हो चुके हैं। इससे पहले रोहित ने 2018 में 74 और 2017 में 65 छक्के लगाए थे।

Rohit Sharma, Rohit Sharma Sixes Record, India vs Bangladesh- India TV Hindi
रोहित शर्मा के नाम 2019 में अभी तक तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में मिलाकर 66 छक्के हो चुके हैं। इससे पहले रोहित ने 2018 में 74 और 2017 में 65 छक्के लगाए थे। Image Source : BCCI

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। इसी जीत के साथ भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। रोहित ने इस मैच में 43 गेंदों पर 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 83 रन ठोंक डाले। इसी के साथ रोहित एक कलंडर इयर में तीसरी बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बने, जो की एक विश्व रिकॉर्ड है।

रोहित शर्मा ने इस मैच में ऑफ स्पिनर मोसादेक हुसैन के ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए थे। इन्हीं छक्कों के साथ रोहित शर्मा ने एक कलंडर ईयर में लगातार तीसरी बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। रोहित शर्मा के नाम 2019 में अभी तक तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में मिलाकर 66 छक्के हो चुके हैं। इससे पहले रोहित ने 2018 में 74 और 2017 में 65 छक्के लगाए थे।

रोहित को अभी बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने है। वहीं दिसंबर में भारत को वेस्टइंडीज के साथ तीन टी20 और तीन वनडे मैच की भी सीरीज खेलनी है। ऐसे में रोहित शर्मा के पास खुद का ही एक और रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका है।

रोहित शर्मा ने साल 2018 में सबसे ज्यादा 74 छक्के लगाए थे और एक कलंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा का ये विश्व रिकॉर्ड है। ऐसे में इस साल रोहित इस रिकॉर्ड को धवस्त कर सकते हैं।

वहीं मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपने छक्के लगाने की कला का वर्णन किया। रोहित ने चहल टीवी पर बात करते हुए बताया “लंबे छक्के लगाने के लिए आपको भारी भरकम शरीह का या मसल वाला होने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप (चहल) भी छक्के लगा सकते हैं। छक्के मारने के लिए आपको सिर्फ ताकत की जरूरत नहीं होती बल्कि टाइमिंग की भी जरूरत पड़ती है। गेंद आपके बल्ले से बीच में लगनी चाहिए और आपका सिर बिल्कुल स्थिर होना चाहिए। ये कुछ चीजें हैं जो आपको छक्का लगाने के वक्त ध्यान देने की जरूरत होती है।“

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल