भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की बेटी समायरा का आज पहला जन्मदिन है। इस खास मौके पर रोहित ने कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर अपनी बेटी को जन्मदिन विश किया है।
रोहित ने ये खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई हो मेरे छोटी कुकी मॉन्सटर। आपके आगमन ने हमारे जीवन में उत्साह, हँसी और आनंद के अलावा कुछ नहीं किया है। यहाँ आधी रात को डांस, रैपिंग और आपको दुनिया को और दिखाना है।'
उल्लेखनीय है, रोहित शर्मा साल 2015 में रितिका सजदेह के साथ शादी के बंधन में बंधने थे और पिछले साल ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान रोहित शर्मा 30 दिसंबर को पिता बने थे। रोहित उस समय ऑस्ट्रेलिया सीरीज बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौट आए थे और 8 जनवरी 2019 को उन्होंने टीम को दौबारा ज्वॉइन किया था।
ऑस्ट्रेलिया से वह टेस्ट सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी और पहली बार ऑस्ट्रेलिया में भारत ने टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था।