1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रेड बॉल क्रिकेट में बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट में फेल हुए रोहित शर्मा

रेड बॉल क्रिकेट में बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट में फेल हुए रोहित शर्मा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 28, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Sep 28, 2019 01:24 pm IST

टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा को सौंप दिया गया।

रेड बॉल क्रिकेट में...- India TV Hindi
रेड बॉल क्रिकेट में बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट में फेल हुए रोहित शर्मा Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज दौरे पर केएल राहुल के लगातार फेल होने के बाद फैंस और क्रिकेट के जानकारों ने रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज चुने जाने की वकालत की। इसके बाद चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित को राहुल की जगह टीम में शामिल किया।

यही नहीं टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की कप्तानी का जिम्मा भी रोहित को सौंप दिया। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि रोहित इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं के फैसले पर खरा उतरेंगे। लेकिन लग रहा है कि टेस्ट में खराब किस्मत उनका पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है।

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे और बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। रोहित 2 गेंद खेलकर शून्य के निजी स्कोर पर वर्नोन फिलैंडर का शिकार हुए। ये पहला मौका था जब रोहित रेड बॉल क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर उतरे।

गौरतलब है कि तीन ‌दिवसीय अभ्यास मैच के आखिरी दिन बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने 21 ओवर में 2 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। मयंक अग्रवाल 26 और प्रियांक पांचाल 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी पारी 279/6 के स्कोर पर घोषित की। मैच में बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो पाया जबकि दूसरे दिन भी मैच में देरी हुई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल