1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जडेजा ने एशिया कप में सीमित मौकों में खुद को साबित किया: रोहित

जडेजा ने एशिया कप में सीमित मौकों में खुद को साबित किया: रोहित

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2018 06:16 pm IST,  Updated : Sep 29, 2018 06:16 pm IST

रोहित ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा,‘‘जब आप टीम से बाहर होते हो तो आपके अंदर खुद को साबित करने की भूख रहती है। ’’ 

रविंद्र जडेजा- India TV Hindi
रविंद्र जडेजा Image Source : AP

दुबई: वनडे टीम से 15 महीने तक बाहर रहने वाले रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में शानदार वापसी की और भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि इस आल राउंडर ने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है। रोहित ने कहा कि जडेजा ने वापसी करने की भूख दिखाते हुए मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया जबकि वह करीब 15 महीने तक सफेद गेंद के क्रिकेट से बाहर रहे। 

रोहित ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा,‘‘जब आप टीम से बाहर होते हो तो आपके अंदर खुद को साबित करने की भूख रहती है और आप किसी अन्य को साबित करने के बजाय खुद को साबित करना चाहते हो। ’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि उसने इस टूर्नामेंट में खुद को साबित किया है कि वह वह पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है। उसकी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण क्षमता टीम के लिये काफी अहम हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल