1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उम्मीद है कि हम पहले टी-20 में हुई गलतियों से सीखेंगे: रोहित शर्मा

उम्मीद है कि हम पहले टी-20 में हुई गलतियों से सीखेंगे: रोहित शर्मा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 05, 2018 07:27 am IST,  Updated : Nov 05, 2018 07:27 am IST

वेस्टइंडीज की ओर से बनाए गए कुल 110 रनों के बाद भारत आठवें ओवर में 45 रन पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

कोलकाता: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में जीत से पहले भारत के सामने आई मुश्किल स्थिति पर कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे गलतियों से सीखेंगे। 

वेस्टइंडीज की ओर से बनाए गए कुल 110 रनों के बाद भारत आठवें ओवर में 45 रन पर चार विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था। हालांकि, बाद में दिनेश कार्तिक ने मोर्चा संभाला और के एल राहुल एवं पहला मैच खेल रहे क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। 

रोहित ने कहा,‘‘हम जानते थे कि वेस्टइंडीज की ओर से बनाए गए रनों का पीछा करना आसान नहीं है। उम्मीद है कि हम इन गलतियों से सीखेंगे।’’ 

ईडन गार्डेन्स में खेले गए इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के मिले 110 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल