1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने लगातार दूसरे टेस्ट शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

रोहित शर्मा ने लगातार दूसरे टेस्ट शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2019 04:24 pm IST,  Updated : Oct 05, 2019 04:24 pm IST

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ इतिहास रच दिया है। पहली पारी में 176 रन बनाने वाले रोहित ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक लगाया। 

rohit sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा ने लगातार दूसरे टेस्ट शतक के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी Image Source : AP IMAGES

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ इतिहास रच दिया है। पहली पारी में 176 रन बनाने वाले रोहित ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक लगाया। रोहित ने 149 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। इस शतक के साथ ही रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में कई कीर्तिमान रच दिए। 

रोहित छठे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। इससे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे ने ये कारनामा किया है। साथ ही वह भारत के दूसरे सलामी बल्लेबाज है जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में सैकड़ा बनाया है। रोहित से पहले सुनील गावस्कर तीन बार ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

यही नही, रोहित दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज अपने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है। रोहित ने इस मैच में कुल 13 छक्के लगाए और एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित ने पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 7 छक्के जड़े। इससे पहले ये रिकॉर्ड वसीम अकरम के नाम था जिन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 12 छक्के लगाए थे।

रोहित दूसरी पारी में केशव महाराज की गेंद पर स्टंप आउट हुए। दिलचस्प बात ये है कि मैच की पहली पारी में भी रोहित स्पिन गेंदबाज केशव महाराज की गेंद पर स्टंप आउट हुए। इसके साथ ही रोहित एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल