1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक छक्का लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के इस खास क्लब में शामिल होंगे रोहित शर्मा

एक छक्का लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट के इस खास क्लब में शामिल होंगे रोहित शर्मा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 04, 2019 05:25 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 04:33 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा सिर्फ एक छक्का लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल के इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

Rohit Sharma, Shahid afridi, IND vs WI 2019, IND vs WI 1st T20I, India vs West Indies 2019- India TV Hindi
Rohit sharma Image Source : BCCI

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के एक खास क्लब में शामिल होने से महज एक कदम दूर हैं। रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में ही यह मुकाम हासिल कर सकते हैं।

दरअसल रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के लगाने से महज एक कदम की दूरी पर हैं। रोहित अबतक कुल 399 छक्के लगा चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही रोहित सबसे अधिक बार गेंद को स्टेडियम में पहुंचाने के मामले में तीसरे नंबर पर आ जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने कुल 534 बार गेंद को स्टेडियम में पहुंचाया है। वहीं इस मामले में पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी दूसरे स्थान पर हैं। अफरीदी ने अबतक कुल 476 छक्के लगा चुके हैं। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सबसे पहले टी-20 सीरीज खेला जाएगा जिसकी शुरुआत 6 दिसंबर से हैदराबाद में हो रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुअंतपुरम में 8 दिसंबर को खेला जाएगा जबकि तीसरा और टी-20 मैच 11 दिसंबर को मुंबई में होगा।

टी-20 के बाद दोनों टीमें 15 दिसंबर को चेन्नई में पहले वनडे मैच में एक दूसरे से भिड़ेगी. वहीं दूसरा वनडे 18 दिसंबर को विशाखापट्टनम और 22 दिसंबर को तीसरा वनडे कटक में खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल