1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने सबसे तेज 200 छक्के लगाकर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफरीदी को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने सबसे तेज 200 छक्के लगाकर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, अफरीदी को छोड़ा पीछे

 Written By: Lokesh Khera @lokeshkhera29
 Published : Nov 01, 2018 05:04 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 07:45 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवे वनडे मैच खेलने से पहले रोहित के नाम 198 छक्के थे। पारी में दूसरा छक्का लगाते ही रोहित ने छक्कों का दोहरा शतक पुरा कर लिया।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवे वनडे मैच खेलने से पहले रोहित के नाम 198 छक्के थे। पारी में दूसरा छक्का लगाते ही रोहित ने छक्कों का दोहरा शतक पुरा कर लिया। 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पांचवे वनडे मैच में एक खास रिकॉर्ड रोहित शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। अपने एक दिवसीय करियर में 3 दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने एक और दोहरा शतक लगा दिया है। यह दोहरा शतक उन्होंने रनों का नहीं बल्कि वनडे करियर में अपने छक्कों का लगाया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवे वनडे मैच खेलने से पहले रोहित के नाम 198 छक्के थे। पारी में दूसरा छक्का लगाते ही रोहित ने छक्कों का दोहरा शतक पुरा कर लिया। इसी के साथ रोहित छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। रोहित से ऊपर महेंद्र सिंह धोनी है जिनके नाम 218 छक्के हैं। 

रोहित शर्मा ने 200 छक्के 187 इनिंग खेलकर पूरे किए हैं। इसी के साथ रोहित सबसे तेज 200 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में रोहित ने पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पछाड़ा है। अफरीदी ने यह उपलब्धि 195 इनिंग्स में हासिल की थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला आग उगल रहा है। पहले वनडे में जहां उन्होंने 152 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं चौथे वनडे मैच में उन्होंने 162 रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक इस सीरीज में रोहित अब तक 360 रन बना चुके हैं। इसी के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित दूसरे स्थान पर है। इस सूची में शीर्ष पर विराट कोहली है जिन्होंने इस सीरीज में अब तक 444 रन बनाए हैं।

इसी के साथ वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 2018 में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इस साल 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा दुनिया के तीसरे और भारत के दूसरे बल्लेबाज है। इस सूची में 1193 रन बनाकर कोहली शीर्ष पर है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल