1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केदार जाधव संग ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी

केदार जाधव संग ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2019 04:48 pm IST,  Updated : Jan 07, 2019 05:01 pm IST

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 71 सालों में पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी है। भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और इसके लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और हरफनमौला खिलाड़ी केधार जाधव ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

Rohit kedhar dhoni- India TV Hindi
Rohit kedhar dhoni Image Source : TWITTER: @JADHAVKEDAR

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 71 सालों में पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी है। भारत को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और इसके लिए भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और हरफनमौला खिलाड़ी केदार जाधव ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

केदार जाधव ने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर की और इसकी सुचना दी की वजह ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो रहे हैं।

बेटी के जन्म की वजह से रोहित शर्मा बीच टेस्ट सीरीज से ऑस्ट्रेलिया से भारत वापस लौट आए थे। वहीं धोनी और जाधव टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं थे इस वजह से वो अब वनडे टीम के साथ जुड़ने जा रहे हैं। बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे 12 जनवरी को खेला जाएगा।

भारत ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली है जबकि टेस्ट सीरीज में भारत ने मेजबानों को 2-1 से मात दी है। भारतीय टीम अब वनडे सीरीज भी जीतकर खुशी-खुशी ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म करना चाहेगी। 

ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत को तुरंद न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां उन्हें 5 वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल