1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बार-बार फ्लॉप होने के बावजूद रोहित ने की धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

बार-बार फ्लॉप होने के बावजूद रोहित ने की धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2019 10:36 am IST,  Updated : Sep 23, 2019 10:36 am IST

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए।

बार-बार फ्लॉप होने के...- India TV Hindi
बार-बार फ्लॉप होने के बावजूद रोहित ने की धोनी के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी Image Source : GETTY IMAGES

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद शिखर धवन और रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाजी पारी की शुरुआत की। हालांकि रोहित एक बार फिर सीरीज में फ्लॉप साबित हुए महज 9 रन बनाकर बेयर्न हेंड्रिक्स की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल, रोहित शर्मा जैसे ही टी-20 सीरीज के तीसरे मैच के दौरान मैदान पर उतरे तो उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रोहित का ये 98वां टी-20 इंटरनेशनल मैच था। इसके साथ ही रोहित पूर्व कप्तान धोनी के साथ संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब मलिक के नाम है जिन्होंने कुल 111 मैच खेले है। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के ही शाहिद अफरीदी है। अफरीदी ने कुल 99 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।

गौरतलब है कि टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने भारत को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 134 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17वें ओवर में ही मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।

अफ्रीका की ओर से कप्तान क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 79 रन बनाए। इस जीत के साथ ही अफ्रीका ने टी-20 सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करा लिया। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, मोहाली में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल