1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: चौथे वनडे से पहले मुंबई की सड़कों पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे रोहित शर्मा, देखें मजेदार वीडियो

VIDEO: चौथे वनडे से पहले मुंबई की सड़कों पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे रोहित शर्मा, देखें मजेदार वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 28, 2018 08:55 pm IST,  Updated : Oct 28, 2018 08:55 pm IST

चौथे वनडे से पहले रविवार को रोहित शर्मा मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए।

Rohit Sharma- India TV Hindi
चौथे वनडे से पहले रविवार को रोहित शर्मा मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भारत चौथे वनडे में मेहमानों से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भिड़ेगी। तीसरे वनडे में भारत को मात देकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में रोमांच भर दिया है। यह सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। जो टीम कल मैच जीत लेगी वो इस सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत कर लेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 152 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले रोहित शर्मा अन्य दो मैचों में ज्यादा कुछ खास कमाल ना दिखा सके। दूसरे वनडे में रोहित 4 और तीसरे में 8 रन बनाकर आउट हुए। यह रोहित का घरेलू स्टेडियम है तो उम्मीद है कि रोहित चौथे वनडे में एक बार फिर अपने बल्ले से धूम मचाएंगे।

लेकिन चौथे वनडे से पहले रविवार को रोहित शर्मा मुंबई की गलियों में क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दिए। जी हां, रोहित ने अपने फेसबुक के ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मुंबई की गलियों में बच्चों के साथ गली क्रिकेट का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।

रोहित के इस वीडियो को फेसबुक पर खूब पसंद किया जा रहा है। 2 घंटे के अंदर रोहित की इस पोस्ट को लगभग 86 हजार के करीब लोग देख चुके हैं। वहीं रोहित के कुछ फैन्स कमेंट में चौथे वनडे में उनसे एक और धमाकेदारी पारी की अपील कर रहे हैं। आइए आप भी देखें वीडियो-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल