1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'पोज कम मार, बैटिंग कर ले थोड़ा' केदार जाधव को ट्रोल करते हुए बोले रोहित शर्मा

'पोज कम मार, बैटिंग कर ले थोड़ा' केदार जाधव को ट्रोल करते हुए बोले रोहित शर्मा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 05, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Dec 05, 2019 08:25 pm IST

केदार जाधव ने चश्मा, पैड पहनकर एक शानदार पोज में तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की और लिखा 'मैदान पर वापस लौट कर अच्छा लग रहा है और मैं जो चाहता हूं वो कर रहा हूं।'

Rohit Sharma, Kedar Jadhav, Team India, India vs Australia, Ranji Trophy- India TV Hindi
Rohit Sharma said while trolling Kedar Jadhav ‘Pose kam maar, batting karle thoda’ Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय वनडे टीम के बैटिंग आलराउंडर केदार जाधव पिछले काफी समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। भारत को अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है जिस वजह से वह अभी महाराष्ट्र की रणजी टीम के साथ जुड़े हैं। अपनी रणजी टीम के साथ जुड़ते ही केदार जाधव ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसे देखने के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

दरअसल, केदार जाधव ने चश्मा, पैड पहनकर एक शानदार पोज में तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की और लिखा 'मैदान पर वापस लौट कर अच्छा लग रहा है और मैं जो चाहता हूं वो कर रहा हूं।'

इसके बाद रोहित शर्मा ने चुटकी लेते हुए उनकी इस तस्वीर पर कमेंट किया 'पोज कम मार बैटिंग कर ले थोड़ा'

Kedar Jadhav Insta
Image Source : KEDAR JADHAV INSTAKedar Jadhav Insta

ऐसा पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर ऐसे अपने टीम के साथी खिलाड़ी को ट्रोल किया हो। रोहित का यह अंदाज काफी बार ट्विटर पर भी देखा गया है। अकसर रोहित युजवेंद्र चहल की खिंचाई करते हुए दिखाई देते हैं।

उल्लेखनीय है, विंडीज का भारत दौरा 6 दिसंबर से तीन मैच की टी20 सीरीज से शुरु होगा। इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद भारत को इतने ही मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल