1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खलील अहमद को लेकर भावुक हुए रोहित शर्मा, गले लगकर कही ये दिल छू लेने वाली बात

खलील अहमद को लेकर भावुक हुए रोहित शर्मा, गले लगकर कही ये दिल छू लेने वाली बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 02, 2018 10:09 pm IST,  Updated : Nov 02, 2018 10:12 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम करने वाली भारतीय टीम अब तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार है।

रोहित शर्मा-खलील अहमद- India TV Hindi
रोहित शर्मा-खलील अहमद Image Source : ROHIT SHARMA/INSTAGRAM

वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम करने वाली भारतीय टीम अब तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए तैयार है। वनडे सीरीज में कप्तानी करने वाले विराट कोहली को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। टी20 टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है। वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर से टी20 सीरीज के लिए तैयार हैं। वनडे सीरीज में भारतीय टीम के लिए नंबर 4 की समस्या के समाधान के रूप में अंबाती रायडू जैसा बल्लेबाज मिला जिसने हर मौके पर अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा लेफ्ट ऑर्म पेसर खलील अहमद को भी इस सीरीज की खोज कहा जा रहा है। 

हर कोई खलील अहमद को अभी से भारतीय वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा मान रहा है। हालांकि ये तो आना वाला वक्त ही बताएगा कि वे वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बना पाते हैं या नहीं लेकिन खलील को लेकर हर कोई काफी उत्साहित है। खुद भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने खलील अहमद को लेकर दिल छूने वाली बात लिखी है। गुरुवार को खत्म हुई वनडे सीरीज के बाद रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पर खलील अहमद के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वे खलील को गले लगाए दिख रहे हैं।

रोहित ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "हर कोई इस धुरंधर को लेकर उत्साहित दिख रहा है। वो खुद भी उतना ही उत्साहित है।" फोटो में देखा जा सकता है कि रोहित ने खलील को गले लगाया हुआ है। वहीं खलील भी रोहित को बड़े ही स्नेह के साथ गले लगाए हुए हैं। बता दें कि खलील अहमद भारतीय टी20 टीम का भी हिस्सा हैं जो 4 नवंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दिखाई देंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल