नई दिल्ली: इंडियन क्रिकेट टीम में बैचलर लड़कों की कमी हो रही है। टीम इंडिया के 2 ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ IPL 8 में भले ही अलग-अलग टीमों की तरफ से खेल रहे हों पर मैदान के बाहर कुछ खास है जो उन्हें एकजुट कर रहा है। रोहित शर्मा और युवराज सिंह भले ही अलग-अलग टीमों की तरफ से खेल रहे हों पर बाहर वे एकजुट हो रहे हैं।
रोहित शर्मा ने 28 अप्रैल को बहुत ही रोमांटिक अंदाज में अपनी लेडी लव रितिका सजदेश को प्रपोज किया और सगाई कर ली। रितिका सजदेश कोई और नहीं बल्की रिश्ते में युवराज की बहन लगती हैं। युवराज, रितिका को अपनी बहन मानते है और रक्षाबंधन पर राखी बांधवाते हैं।
युवराज ने रोहित शर्मा-रितिका सजदेश की सगाई की बात जानने के बाद उन्होंने दोनों को बधाई के लिए ट्वीट भी किया है।
रोहित रितिका को 6 सालों से जानते हैं. 28 साल की रितिका, स्पोर्ट्स मैनेजर हैं और वह रोहित से जुड़े हर मैच पर भी ध्यान देती हैं.
हाल ही में क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अपने बचपन के प्यार प्रियंका से शादी रचा ली थी.