1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 में बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा के ये रिकॉर्ड्स उड़ा देंगे आपके होश

टी20 में बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा के ये रिकॉर्ड्स उड़ा देंगे आपके होश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 05, 2018 01:33 pm IST,  Updated : Mar 05, 2018 01:33 pm IST

जीत पर जो लिखता है अपना नाम। रन बनाना है जिसका असली काम। वो श्रीलंका ट्राई सीरीज़ में कप्तानी में करेगा कमाल। दक्षिण अफ्रीकी दौरा रोहित के लिए यादगार नहीं रहा, लेकिन जानी पहचानी एशियाई पिचों पर रोहित कब रोहिट बन जाते हैं पता ही नहीं चलता।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

जीत पर जो लिखता है अपना नाम। रन बनाना है जिसका असली काम। वो श्रीलंका ट्राई सीरीज़ में कप्तानी में करेगा कमाल। दक्षिण अफ्रीकी दौरा रोहित के लिए यादगार नहीं रहा, लेकिन जानी पहचानी एशियाई पिचों पर रोहित कब रोहिट बन जाते हैं पता ही नहीं चलता। रोहित का श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 के आकंड़े आपको दिखाएंगे लेकिन उससे पहले जरा कप्तानी में रोहित का कमाल देख लीजिए।

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने 4 टी-20 खेले है और चारों में जीत हासिल की। शुरुआती 4 टी-20 जीतने वाले रोहित पहले भारतीय कप्तान भी हैं। अब देखिए कैसे रोहित की कप्तानी में उनका बल्ला कैसे गदर मचाता है। विरोधी गेंदबाज़ों की हालत बद से बदतर कर देता है।

एक बल्लेबाज़ के तौर पर रोहित का टी-ट्वेंटी में ओवरऑल औसत 30.52 और स्ट्राइक रेट 135.73 का है। जबकि कप्तान के तौर पर औसत बढ़कर 43.25 और स्ट्राइक रेट 205.95 का हो जाता है। अब देख लीजिए रोहित का बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन, जो कि टी-ट्वेंटी के हिसाब से बेहद शानदार नज़र आता है।

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 टी-ट्वेंटी में 135.66 की स्ट्राइक रेट और  2 अर्धशतक के साथ 194 रन बनाए है। जबकि श्रीलंका के खिलाफ  11 पारियों में 146.31 के स्ट्राइक रेट और 1 शतक के साथ 278 रन अब तक बना चुके हैं।

रोहित को वैसे भी टी-ट्वेंटी का सबसे चतुर कप्तान माना जाता है, क्योंकि आईपीएल इतिहास में रोहित ही ऐसे एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया है। जो काम रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए किया वैसा कमाल वो टीम इंडिया के लिए भी करेंगे, इसकी उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा भी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल