1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खुल गया राज़ रॉस टेलर की तरफ से ये खिलाड़ी देता था सहवाग को हिंदी में जवाब

खुल गया राज़ रॉस टेलर की तरफ से ये खिलाड़ी देता था सहवाग को हिंदी में जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 09, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Nov 09, 2017 03:52 pm IST

टेलर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया कि देव और उनके साथी खिलाड़ी ईश सोढ़ी उनकी सहायता कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिलाई और धुलाई लगातार आने वाले समय में भी जारी रहेगी।

ross taylor- India TV Hindi
ross taylor

नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड को टी-20 सिरीज़ में पटखनी देकर जीत का सिलसिला बरकरार रखा। क्रिकेट फील्ड के अलावा भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी चेस के चैलेंज में भी आमने-सामने हुए। वहां भी भारतीय स्पिनर यजुवेन्द्र चहल ने न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी को मात दी। वैसे इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक मुकाबला जारी था। जिसमें भिड़ंत हुई टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ रॉस टेलर के बीच।

वैसे सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस जंग में खास बात ये थी कि रॉस टेलर ने सहवाग की बातों का जवाब हिंदी में दिया। जिससे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अब टेलर ने खुलासा करते हुए बताया कि सहवाग की बातों का हिंदी में जवाब देने में उनकी मदद ईश सोढ़ी कर रहे थे। टेलर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया कि देव और उनके साथी खिलाड़ी ईश सोढ़ी उनकी सहायता कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सिलाई और धुलाई लगातार आने वाले समय में भी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि राजकोट टी-20 में जीत के बाद रॉस टेलर ने इंस्टाग्राम पर एक दर्जी की दुकान के बाहर से फोटो डाली और सहवाग को कहा, राजकोट में मैच के बाद दर्जी की दुकान बंद, अगली सिलाई त्रिंवद्रुम में होगी, जरूर आना।

इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई में टीम इंडिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड की ओर से मैच विनिंग पारी खेलने वाले रॉस टेलर को दर्जी कहा था। सहवाग ने टेलर को ट्वीट कर लिखा, 'बहुत अच्छा खेले 'दर्जी जी'। दिवाली के ऑर्डर्स के प्रेशर का भी आपने अच्छे से सामना किया.' टेलर ने भी उन्हें हिंदी में जवाब दिया था।

टेलर ने सहवाग को ट्वीट कर लिखा था, ‘थैंक्स वीरेंद्र सहवाग। भाई अगली बार अपना ऑर्डर टाइम पे भेज देना सो मैं आपको अगली दिवाली के पहले डिलीवर कर दूंगा। हैप्पी दिवाली।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल