1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: डिविलियर्स और कोहली के धमाके से बैंगलोर की रिकॉर्ड जीत

IPL: डिविलियर्स और कोहली के धमाके से बैंगलोर की रिकॉर्ड जीत

 Written By: Bhasha
 Published : May 14, 2016 08:01 pm IST,  Updated : May 14, 2016 08:04 pm IST

बैंगलोर: विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (नाबाद 129 रन) और कप्तान विराट कोहली (109 रन) के धुआंधार शतकों के बाद शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में गुजरात

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli Image Source : PTI

बैंगलोर: विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (नाबाद 129 रन) और कप्तान विराट कोहली (109 रन) के धुआंधार शतकों के बाद शानदार गेंदबाजी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में गुजरात लायंस को 144 रन से हराया जो लीग के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले सबसे बड़ी जीत केकेआर के नाम थी, जिसने 2008 में पहले आईपीएल के शुरूआती मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को 140 रन से पराजित किया था।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रिकॉर्डो की बारिश लग गयी, जिसमें बैंगलोर ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तीन विकेट पर 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था जो आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। इसके जवाब में गुजरात लायंस की टीम अपने नियमित कप्तान सुरैश रैना की अनुपस्थिति में ब्रैंडन मैकुलम की अगुवाई में 18.4 ओवर में 104 रन पर सिमट गयी।

रॉयल चैलंजर्स बैंगलोर के नाम ही आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है जो उसने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ पांच विकेट पर 263 रन बनाया था, जिसमें क्रिस गेल ने 66 गेंद में 175 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी। गुजरात लायंस आठ टीमों की अंक तालिका में 12 मैचों में सात जीत से 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि बैंगलोर की टीम 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल