1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल 11 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने की ये खास तैयारी

आईपीएल 11 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने की ये खास तैयारी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2018 01:44 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 01:44 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर ने लीग के आगामी 11वें संस्करण की तैयारी मंगलवार से शुरू कर दी है।

रॉयल्स चैलेंजर्स...- India TV Hindi
रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर

बेंगलुरू: इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलोर ने लीग के आगामी 11वें संस्करण की तैयारी मंगलवार से शुरू कर दी है। टीम यहां छह दिवसीय शिविर में कोच डेनियल विटोरी के मागदर्शन में अभ्यास करेगी। 

फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, छह दिवसीय शिविर को लीग की शुरुआत से पहले बढ़ा दिया जाएगा जहां पूरी टीम हिस्सा लेगी। अभी इस शिविर में सरफराज खान, पार्थिव पटेल, मनन वोहरा, कुलवंत खेजोलिया, मुरुगुन अश्विन, पवन देशपांडे, अनिरुद्ध जोशी, अनिकेत चौधरी और मनदीप सिंह हिस्सा ले रहे हैं। 

विटोरी के अलावा इस शिविर में बेटिंग टैलेंट डेवलपमेंट और फिल्डिंग कोच ट्रेंट बुडहिल, गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा भी हिस्सा लेंगे। 

इस शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान दिया जाएगा और योयो टेस्ट को भी आजमाया जाएगा। यह टेस्ट ट्रेनर ए.आई. हर्षा और श्रवण कुमबागोवडवाना के मार्गदर्शन में आयोजित किए जाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल