1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आरसीबी की लगातार हार के बावजूद कप्तान कोहली को विश्वास, जीत सकते है आईपीएल ख़िताब

आरसीबी की लगातार हार के बावजूद कप्तान कोहली को विश्वास, जीत सकते है आईपीएल ख़िताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2019 11:52 am IST,  Updated : Apr 03, 2019 01:20 pm IST

आरसीबी को बीती रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने आने वाले मैचों में टीम में बदलाव के संकेत भी दिये।

विराट कोहली- India TV Hindi
आरसीबी कप्तान विराट कोहली  Image Source : IPLT20.COM

जयपुर। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर मौजूदा आईपीएल के 12वें सीज़न में अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है और कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनकी टीम के लिये हालात खराब है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले मैचों में उनकी टीम पासा पलट देगी।

आरसीबी को बीती रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। कोहली ने आने वाले मैचों में टीम में बदलाव के संकेत भी दिये।

कोहली ने कहा,‘‘ टीम ने अच्छी शुरूआत नहीं की और हालात बहुत खराब है। हमें विश्वास रखना होगा कि हालात बदल सकते हैं। हमने मुंबई में अच्छा खेला लेकिन हमें सुधार करना होगा। हमें भरोसा बनाये रखना होगा।’’

उन्होंने कहा,‘‘ टूर्नामेंट बहुत लंबा नहीं है लिहाजा आपको सर्वश्रेष्ठ एकादश तय करनी होगी। हम देखेंगे कि टीम में संतुलन कैसे बन सकता है और कैसे हमारे खिलाड़ी मैच जिताऊ प्रदर्शन कर पाते हैं।’’

कोहली ने कहा कि उन्हें राजस्थान के खिलाफ कल कुछ रन और बनाने चाहिये थे।

उन्होंने कहा,‘‘ हम अधिक प्रतिस्पर्धी थे लेकिन 15.20 रन पीछे रह गए। 160 का स्कोर ठीक था लेकिन ओस के कारण 15 रन और होते तो बेहतर रहता।’’

आरसीबी के क्षेत्ररक्षकों ने कई कैच भी छोड़े। कोहली ने कहा कि इस तरह की गलतियां आगे नहीं की जा सकती।

परपल कैप पा चुके आरसीबी के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कहा,‘‘ बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन हम मैच जीतते तो बेहतर होता। यह हमारी लगातार चौथी हार है लेकिन अभी दस मैच और खेलने हैं। हमें सकारात्मक सोचना होगा।’’

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल