1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं राजस्थान के फील्डिंग कोच दिशांत याज्ञनिक

ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं राजस्थान के फील्डिंग कोच दिशांत याज्ञनिक

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 08:43 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 08:44 am IST

यूएई में कोविड-19 बायो बबल के बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए एक अच्छी खबर है। टीम के फील्डिंग कोच दिशांत याज्ञनिक दुबई पहुंच गए हैं और होटल के कमरे से ही खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

ट्रेनिंग सेशन में...- India TV Hindi
ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं राजस्थान के फील्डिंग कोच दिशांत याज्ञनिक  Image Source : TWITTER/DISHANTYAGNIK77

नई दिल्ली| यूएई में कोविड-19 बायो बबल के बीच राजस्थान रॉयल्स के लिए एक अच्छी खबर है। टीम के फील्डिंग कोच दिशांत याज्ञनिक दुबई पहुंच गए हैं और होटल के कमरे से ही खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। टीम के यूएई रवाना होने से एक सप्ताह पहले 37 साल के याज्ञनिक कोविड-19 पॉजिटिव आए थे और उन्हें ठीक न होने तक भारत में ही रहने को कहा गया था।

कोविड-19 टेस्ट निगेटिव निकलने के बाद याज्ञनिक इस समय दुबई में क्वारंटीन हैं। उनमें कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह शुरुआत में घबरा गए थे लेकिन बाद में वह समझ गए कि उन्हें जल्दी ठीक होने के लिए सुरक्षा उपायों का पालन करना होगा।

याज्ञनिक ने आईएएनएस से कहा, "कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के बाद मेरी पहली प्रतिक्रिया अजीब थी.. लेकिन समय के साथ मैं समझ गया कि इस बीमारी के साथ कुछ भी अलग जैसी बात नहीं है और मुझे सिर्फ प्रोटोकॉल्स का पालन करना है जो बीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स ने बनाए हैं।"

IPL 2020 के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में UAE पहुंच सकते हैं हरभजन

उन्होंने कहा, "मैं 14 दिन क्वारंटीन रहा। 13 और 14वें दिन मेरा दोबारा टेस्ट किया गया। दोनों टेस्ट निगेटिव आए। इसके बाद मैंने दुबई रवाना होने से पहले फिटनेस टेस्ट भी क्लीयर किया।"

दुबई में भी वह इस समय क्वारंटीन हैं और मंगलवार उनके क्वारंटीन समय का चौथा दिन है। उन्होंने कहा, "मैं दोबारा टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। जाहिर सी बात है कि मैं टीम के साथ सफर नहीं कर पाया और शुरुआती सत्रों में हिस्सा नहीं ले पाया लेकिन ठीक है, अब मैं मैदान पर ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा लेने को तैयार हूं।"

ENG v PAK : तीसरे T20I में इंग्लैंड को 5 रनों से हराकर पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से की बराबर

उन्होंने कहा, "मैं फील्डिंग ट्रेनिंग सेशन को लेकर सभी खिलाड़ियों, साथियों के संपर्क में हूं। पहले दिन से हम हमारे लक्ष्य के प्रति साफ थे और यह जीतना है। इसलिए जहां तक फील्डिंग की बात है तो मैंने काफी सारी फील्डिंग ड्रील्स तैयार की हैं जो मैच की तेजी और दबाव के सामन हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल