1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2020 के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में UAE पहुंच सकते हैं हरभजन

IPL 2020 के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में UAE पहुंच सकते हैं हरभजन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 08:10 am IST,  Updated : Sep 02, 2020 08:10 am IST

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह सितंबर के पहले सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच टीम से जुड़ सकते हैं।

IPL 2020 के लिए सितंबर के...- India TV Hindi
IPL 2020 के लिए सितंबर के पहले सप्ताह में UAE पहुंच सकते हैं हरभजन Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह सितंबर के पहले सप्ताह में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच टीम से जुड़ सकते हैं। हरभजन निजी कारणों से चेन्नई मे लगाए गए टीम के शिविर में हिस्सा नहीं ले पाए थे और इसी कारण वह टीम के साथ 21 अगस्त को यूएई नहीं पहुंच सके थे।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्नाथन के हवाले से लिखा है, "हरभजन के सितंबर के पहले सप्ताह में दुबई आने की उम्मीद है।" वह टीम के साथ मंगलवार को जुड़ने वाले थे, लेकिन वह अभी भी अपने परिवार के साथ हैं।

चेन्नई टीम के 13 सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं, जिसमें से दो भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके बाद टीम का अभ्यास सत्र आगे बढ़ गया है। अभी तक चेन्नई इकलौती ऐसी टीम है, जिसने आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई में अभ्यास शुरू नहीं किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल