1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तो ईडन गार्डन पर नहीं दिखेगा रसेल का धमाल, इस वजह से मंडराया खेलने पर संकट

तो ईडन गार्डन पर नहीं दिखेगा रसेल का धमाल, इस वजह से मंडराया खेलने पर संकट

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 03, 2018 07:13 pm IST,  Updated : Nov 03, 2018 07:13 pm IST

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल रविवार को भारत के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले विमान छूटने के कारण टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाये। 

Andre Russell- India TV Hindi
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल रविवार को भारत के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले विमान छूटने के कारण टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाये।  Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल रविवार को भारत के खिलाफ शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले विमान छूटने के कारण टीम के अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हो पाये। 

रसेल को दुबई से संपर्क उड़ान से आना था लेकिन वह विमान में नहीं चढ़ पाये जिससे उनके पहले टी20 मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है। 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम ने शाम के अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। 

वेस्टइंडीज के मीडिया मैनेजर से यहां संवाददाता सम्मेलन में जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ रसेल पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं। हम बाद में आधिकारिक घोषणा करेंगे।’’ 

टीम के स्थानीय मैनेजर मोइन बिन मकसूद ने पीटीआई से कहा,‘‘ टीम के सात खिलाड़ी लंदन होते हुए यहां एक नवंबर को पहुंच गये हैं। रसेल को दुबई होते हुए आना था। मुझे पता चला है कि उनकी संपर्क विमान छूट गया है। वह देर रात या कल सुबह टीम के साथ जुड़ सकते हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल