1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रुतुराज गायकवाड़ को मिला IPL में शानदार प्रदर्शन का ईनाम, इस टीम का बनाया गया कप्तान

रुतुराज गायकवाड़ को मिला IPL में शानदार प्रदर्शन का ईनाम, इस टीम का बनाया गया कप्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2021 12:12 pm IST,  Updated : Oct 26, 2021 12:12 pm IST

भारतीय बल्लेबाजी की नयी सनसनी रुतुराज गायकवाड़ चार नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 प्रतियोगिता में महाराष्ट् का नेतृत्व करेंगे। 

रुतुराज गायकवाड़ को...- India TV Hindi
रुतुराज गायकवाड़ को मिला IPL में शानदार प्रदर्शन का ईनाम, इस टीम का बनाया गया कप्तान Image Source : IPLT20.COM

पुणे। भारतीय बल्लेबाजी की नयी सनसनी रुतुराज गायकवाड़ चार नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 प्रतियोगिता में महाराष्ट् का नेतृत्व करेंगे। महाराष्ट्र को एलीट ग्रुप ए में रखा गया है और वह लीग चरण के अपने मैच लखनऊ में खेलेगा। उसका पहला मुकाबला तमिलनाडु से होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले गायकवाड़ के साथ नौशाद शेख को उप कप्तान बनाया गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के राहुल त्रिपाठी आईपीएल फाइनल में लगी चोट से अभी नहीं उबरे हैं और उन्हें टीम में नहीं लिया गया है। सीनियर बल्लेबाज केदार जाधव को भी टीम में शामिल किया गया है।'

PAK vs NZ, Live match updates : न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी खेमें में क्या चल रहा है

महाराष्ट्र की टीम इस प्रकार है : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), नौशाद शेख (उपकप्तान), केदार जाधव, यश नाहर, अजीम काजी, रंजीत निकम, सत्यजीत बछव, तरनजीत सिंह ढिल्लों, मुकेश चौधरी, आशा पालकर, मनोज इंगले, प्रदीप दाधे, शमशुजामा काजी, स्वप्निल फुलपागर, दिव्यांग हिंगानेकर, सुनील यादव, धनराजसिंह परदेशी, स्वप्निल गुगले, पवन शाह और जगदीश जोप। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल