1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विजय हजारे ट्राफी में महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे रूतुराज

विजय हजारे ट्राफी में महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे रूतुराज

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2021 03:23 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 03:23 pm IST

युवा सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ आगामी विजय हजारे ट्राफी में 20 सदस्यीय महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करेंगे।

विजय हजारे ट्राफी में...- India TV Hindi
विजय हजारे ट्राफी में महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे रूतुराज Image Source : RUTURAJ GAIKWAD (@RUUTU1331)

पुणे। युवा सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ आगामी विजय हजारे ट्राफी में 20 सदस्यीय महाराष्ट्र टीम की कप्तानी करेंगे। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। राज्य क्रिकेट संघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर 20 फरवरी से शुरू होने वाली राष्ट्रीय वनडे चैम्पियनशिप के लिये अपनी टीम की घोषणा की।

Watch : लगातार 25वीं पारी में भी पुजारा के बल्ले से नहीं निकला शतक, आंकड़े ऐसे जिसे जानकर होगी हैरानी

पिछले साल की इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हुए 24 वर्षीय रूतुराज ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। उनके अलावा बल्लेबाजी विभाग में अनुभवी केदार जाधव, राहुल त्रिपाठी, अंकित बावने, नौशाद शेख शामिल हैं जबकि निखिल नायक और विशांत मोरे के रूप में दो विकेटकीपर को रखा गया है।

WATCH : भारत में एक साल बाद स्टेडियम में लौटे दर्शक, इस तरह का दिखा उत्साह

गेंदबाजी विभाग में स्पिनर सत्यजीत बच्चाव, जगदीश जोपे, तेज गेंदबाज अशय पालकर, मनोज इंगले, प्रदीप दाधे और बायें हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को शामिल किया गया है।  महाराष्ट्र को टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप डी में दिल्ली, मुंबई, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पांडिचेरी के साथ रखा गया है। टीम अपने सभी मैच जयपुर में खेलेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल