1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रूतुराज ने बताया कैसे हुई थी उनकी धोनी से पहली मुलाकात

रूतुराज ने बताया कैसे हुई थी उनकी धोनी से पहली मुलाकात

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2020 09:41 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 09:41 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार प्लेआफ में जगह नहीं बना सकी चेन्नई के लिये रूतुराज ने लगातार तीन अर्धशतक जमाये।

Ruturaj, MS Dhoni, ipl 2020, chennai super kings- India TV Hindi
Ruturaj and MS Dhoni Image Source : INSTAGRAM/RUUTU.131

महेंद्र सिंह धोनी की संगत में आये हर व्यक्ति के पास उनसे जुड़ी कहानियों का पिटारा होता है और इस कड़ी में ताजा नाम चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ का है। इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार प्लेआफ में जगह नहीं बना सकी चेन्नई के लिये रूतुराज ने लगातार तीन अर्धशतक जमाये।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि कैसे 2016 में उनके पहले प्रथम श्रेणी मैच के दौरान उनकी मुलाकात धोनी से हुई। 

उन्होंने लिखा ,‘‘ मैं अक्टूबर 2016 में उनसे पहली बार मिला। अपने पहले रणजी मैच के दौरान ही मेरी ऊंगली में फ्रेक्चर हो गया। वह झारखंड टीम के मेंटर थे और उन्होंने खुद आकर मुझसे पूछा कि मैं कैसा हूं।’’ 

इसके बाद आईपीएल के मौजूदा सत्र के शुरूआती मैचों में गायकवाड़ अच्छा नहीं खेल पा रहे थे तो धोनी ने उन्हें कुछ सलाह दी जो अब आजीवन उनके साथ रहेगी। 

उन्होंने लिखा ,‘‘ अक्टूबर 2020 । मैं स्कोर नहीं कर पा रहा था। वह खुद मेरे पास आये और जीवन के बारे में बात की। उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना किस्मत की बात थी। उनके साथ बल्लेबाजी करना सपना सच होने से भी बढकर है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल