1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs SL : श्रीलंका के पास अभी भी द. अफ्रीका को हराने का मौका : दिमुथ करुणारत्ने

SA vs SL : श्रीलंका के पास अभी भी द. अफ्रीका को हराने का मौका : दिमुथ करुणारत्ने

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 09:54 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 09:54 pm IST

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शनिवार को कहा कि टीम को अपने मुख्य खिलाड़ियों की कमी खल रही है, लेकिन उसके पास अभी दूसरे टेस्ट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को हराने का मौका है।

SA vs SL: Sri Lanka still have Chance to defeat South Africa: Dimuth Karunaratne- India TV Hindi
SA vs SL: Sri Lanka still have Chance to defeat South Africa: Dimuth Karunaratne Image Source : AP

जोहान्सबर्ग। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने शनिवार को कहा कि टीम को अपने मुख्य खिलाड़ियों की कमी खल रही है, लेकिन उसके पास अभी दूसरे टेस्ट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को हराने का मौका है।

ये भी पढ़ें - नेमार ने 500 मेहमानों के साथ पार्टी करने की खबरों को खारिज किया

करुणारत्ने ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, " हमारे पास सर्वश्रेष्ठ एकादश नहीं है, लेकिन हमारे पास अभी भी अच्छे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने घरेलू प्रतियोगिताओं में काफी अच्छा किया है और अब वे यहां भी कर सकते हैं।"

ये भी पढ़ें - ISL-7 : एटीके मोहन बागान के सामने नार्थईस्ट युनाइटेड की चुनौती

उन्होंने कहा, " मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। मेरा मानना है कि हम यह कर सकते हैं और हमारे पास जीतने का अच्छा मौका है। मैंने कभी ऐसी परिस्थिति का सामना नहीं किया है, जहां एक ही मैच में आप तीन गेंदबाजों को खो देते हैं।"

ये भी पढ़ें - 'डीआरएस से अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए', पूर्व अंपायर ने इस वजह से कही ये बात

श्रीलंका के दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा, कसुन रजीता और लाहिरू कुमारा गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। सीनियर तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल को अभी फिटनेस टेस्ट पास करना है।

कप्तान ने कहा, " जब हमने शुरू की थी तो हमारे पास एक संतुलित तेज गेंदबाजी आक्रमण थी, जिसे मैं विभिन्न तरीके से इस्तेमाल कर सकता था। लेकिन पहली पारी में हमने इसे खो दिया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल