1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेमार ने 500 मेहमानों के साथ पार्टी करने की खबरों को खारिज किया

नेमार ने 500 मेहमानों के साथ पार्टी करने की खबरों को खारिज किया

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 09:33 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 09:33 pm IST

ब्राजील के फुटबालर नेमार ने नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर करीब 500 लोगों के साथ पार्टी मनाने की खबरों को खारिज किया है। 

नेमार ने 500 मेहमानों के...- India TV Hindi
नेमार ने 500 मेहमानों के साथ पार्टी करने की खबरों को खारिज किया Image Source : GETTY IMAGES

रियो डी जनेरियो| फ्रांस के फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के स्टार खिलाड़ी और ब्राजील के फुटबालर नेमार ने नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर करीब 500 लोगों के साथ पार्टी मनाने की खबरों को खारिज किया है। 28 वर्षीय नेमार ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो पोस्ट किए थे, जिसमें वह नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी की तैयारी करते हुए दिखाई दिए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेमार के हवाले से कहा, " सामाजिक दूरी के साथ घर में एक छोटी से डिनर पार्टी। और यह 500 लोगों के साथ नहीं है।" इससे पहले, मीडिया रिपोटर्स में ऐसी खबरें आई थी कि नेमार ने ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो के पास में लिए गए किराये के एक हवेली में इस पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें करीब 100 लोग शामिल हुए थे।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए सौरव गांगुली

पिछले महीने ही नेमार का टखना चोटिल हो गया था और फिर इसके बाद उन्हें वापस घर जाने की इजाजत दे दी गई थी। नेमार फ्रांस फुटबाल लीग में लियोन के खिलाफ 13 दिसंबर को खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे। थियोगो मेंडेस से हुई टक्कर के कारण नेमार के टखने में चोट लग गई थी। इसके बाद ब्राजीलियाई स्टार को स्ट्रेचर पर ले जाया गया थाा और मेंडेस को रेफरी ने लाल कार्ड दिखाया था।

आईपीएल के 14वें सीजन से बाहर हुए डेल स्टेन, संन्यास पर लिया बड़ा फैसला

लियोन ने उस मैच में पीएसजी को 1-0 से हराया था। नेमार अब अगले सप्ताह पीएसजी में अपने क्लब साथियों के साथ जुड़ सकते हैं। वार्नर ने कहा, "मुझे लगता है कि नटारजन के लिए यह बड़ी बात है। वह यहां अपने पहले बच्चे के जन्म को छोड़कर नेट गेंदबाज के तौर पर टीम में आए थे। उनको बधाई और वह काफी अच्छे गेंदबाज हैं। मुझे यह देखना का मौका मिला और आईपीएल में उनकी कप्तानी करने का मौका मिला। मैं उन्हें बधाई देता हूं। उन्हें जब मौका मिलेगा, हम जानते हैं कि वह काफी सहज हैं और जानते हैं कि उन्हें क्या करना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल