1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर ने पहली बार पिता बने अजिंक्या रहाणे को दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने पहली बार पिता बने अजिंक्या रहाणे को दी बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2019 11:19 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 11:19 pm IST

सचिन ने ट्विटर पर रहाणे को बधाई देते हुए लिखा, "राधिका और रहाणे को बहुत-बहुत बधाई। पिता बनने का सुख अतुलनीय है। अब नाइटवॉचमैन की नई भूमिका निभाओ और रात को बच्चे का डायपर बदलो।"  

पत्नी संग अजिंक्या रहाणे- India TV Hindi
पत्नी संग अजिंक्या रहाणे Image Source : @AJINKYARAHANE88/TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे हाल में पिता बने हैं और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बधाई भी दी है। रहाणे ने सोमवार को अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है।

सचिन ने ट्विटर पर रहाणे को बधाई देते हुए लिखा, "राधिका और रहाणे को बहुत-बहुत बधाई। पिता बनने का सुख अतुलनीय है। अब नाइटवॉचमैन की नई भूमिका निभाओ और रात को बच्चे का डायपर बदलो।"

भारतीय टेस्ट उपकप्तान ने सचिन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद पाजी। कुछ टिप्स के लिए जल्द ही आपसे मिलेंगे।"

रहाणे इस समय भारतीय टीम के साथ है, जोकि दक्षिण अफ्रीका साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल