1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शॉन पोलाक ने बताया, ऑस्ट्रेलिया में सचिन को इस वजह से बल्लेबाजी करने में होती थी परेशानी

शॉन पोलाक ने बताया, ऑस्ट्रेलिया में सचिन को इस वजह से बल्लेबाजी करने में होती थी परेशानी

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2020 01:07 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 01:12 pm IST

पोलाक ने कहा कि ऐसा भी समय था जब तेंदुलकर के खिलाफ उनकी सभी योजनाएं धरी की धरी रह जाती थी और वह इस बल्लेबाज के गलती करने का इंतजार करते थे।

Shaun Pollock, sachin, Pollock, sachin tendulkar, sachin record, tendulkar runs, sachin tendulkar ru- India TV Hindi
sachin tendulkar Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने दावा किया है कि महान बल्लेबाल सचिन तेंदुलकर ने एक बार उनसे कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है लेकिन वह विकेटकीपर और स्लिप में ऊपर से शॉट खेलकर इससे प्रभावी तरीके से निपटने में सफल रहे। 

पोलाक ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के साथ पोडकास्ट पर कहा, ‘‘उन्होंने एक बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को लेकर मेरे साथ बात की थी और बताया था कि उन्हें अब शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है इसलिए वह विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से गेंद को खेल देते हैं।’’ 

यह भी पढ़ें - पोंटिंग का बड़ा खुलासा, इस गेंदबाज के ओवर को बताया अपने करियर का सबसे तेज ओवर

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 393 और टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट चटकाने वाले पोलाक ने कहा कि ऐसा भी समय था जब तेंदुलकर के खिलाफ उनकी सभी योजनाएं धरी की धरी रह जाती थी और वह इस बल्लेबाज के गलती करने का इंतजार करते थे। 

यह भी पढ़ें - माइकल होल्डिंग ने चुने अपने 4 पसंदीदा गेंदबाज, डेल स्टेन का नाम भी शामिल

पोलाक ने कहा, ‘‘ऐसा भी समय था, विशेषकर उपमहाद्वीप में, जब आप सोचते थे, ‘मुझे यकीन नहीं है कि हम इस खिलाड़ी को आउट कर सकते हैं।’’

महानतम बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले तेंदुलकर ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सभी तीन प्रारूपों में 34,357 रन बनाए। तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 18,426 रन बनाने के अलावा टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन जुटाए। 

वह 100 इंटरनेशनल शतक (51 टेस्ट और 49 वनडे) जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल