1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के लिए सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के लिए सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2019 11:33 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 11:33 pm IST

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय पहले मैं रियो ओलंपिक में था। मैंने थामस बाक (आईओसी अध्यक्ष) से बात की और उनसे कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए।’’ 

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के लिए सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात- India TV Hindi
क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने के लिए सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की वकालत करते हुए मंगलवार को कहा कि अब इस खेल के अलग अलग प्रारूप है और इसके खेल महाकुंभ में शामिल होने से इसका विश्व में अधिक प्रसार होगा। तेंदुलकर ने ‘दीपा करमाकर-द स्माल वंडर’ किताब के मुंबई में विमोचन के अवसर पर कहा, ‘‘क्रिकेटर होने के नाते मैं कहूंगा कि खेल का वैश्वीकरण होना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय पहले मैं रियो ओलंपिक में था। मैंने थामस बाक (आईओसी अध्यक्ष) से बात की और उनसे कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए।’’ 

तेंदुलकर ने कहा कि अगर क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करना है तो अन्य टीमों को तैयारियों के लिये पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘बाक के दिमाग में यह बात थी कि पांच दिनी क्रिकेट को कैसे ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है। 

क्रिकेट उन कुछेक खेलों में शामिल हैं जिसके कई प्रारूप हैं जैसे वनडे, टी20, टी10 और जब तक (आईओसी) क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया जाता है तो हो सकता है कि तब तक पांच ओवरों का खेल भी शुरू हो जाए।’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘लेकिन क्रिकेटर होने के नाते मुझे लगता है कि यह खेल ओलंपिक में होना चाहिए। मैं निसंदेह ऐसा देखना चाहता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।