1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बल्ला बनाने वाले बीमार अशरफ की मदद के लिए आगे आये सचिन तेंदुलकर

बल्ला बनाने वाले बीमार अशरफ की मदद के लिए आगे आये सचिन तेंदुलकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 07:05 pm IST

अशरफ चौधरी ने एक बार पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्षतिग्रस्त बल्ले को ठीक किया था और वह अब लंबे समय से अस्पताल में भर्ती है जिनकी मदद के लिए खुद मास्टर ब्लास्टर आगे आये हैं। 

बल्ला बनाने वाले...- India TV Hindi
बल्ला बनाने वाले बीमार अशरफ की मदद के लिए आगे आये सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY

मुंबई। अशरफ चौधरी ने एक बार पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के क्षतिग्रस्त बल्ले को ठीक किया था और वह अब लंबे समय से अस्पताल में भर्ती है जिनकी मदद के लिए खुद मास्टर ब्लास्टर आगे आये हैं। क्रिकेट जगत में ‘अशरफ चाचा’ के नाम से पहचाने जाने वाला यह बल्ला बनाने वाला पिछले 12 दिनों से डायबिटीज और निमोनिया संबंधी जटिलताओं के कारण सावला अस्पताल में भर्ती है।

अशरफ के करीबी मित्र प्रशांत जेठमलानी ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ तेंदुलकर आगे आए और उन्होंने अशरफ चाचा से बात की। उन्होंने उनकी आर्थिक मदद भी की है।’’ अशरफ ने तेंदुलकर, विराट कोहली सहित कई नामी क्रिकेटरों के बल्ले ठीक किए हैं, लेकिन कोविड ​​-19 महामारी के कारण उनकी मुश्किले बढ़ गयी। 

उनके स्वास्थ्य और व्यवसाय दोनों में गिरावट आयी है। वह अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों के दौरान वानखेड़े स्टेडियम के अंदर लगभग हमेशा मौजूद रहते है। यहां तक ​​कि ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अशरफ चाचा के बनाये बल्ले से छक्के लगाए हैं।  दक्षिण मुंबई में एम अशरफ ब्रो के नाम से उनकी एक दुकान भी है। क्रिकेट और इसके खिलाड़ियों से लगाव के कारण कई बार वह क्षतिग्रस्त बल्ले को मुफ्त में भी ठीक कर देते है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल