1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब ब्रायन लारा ने दिया सचिन को सरप्राइज, दिखा दोनों का याराना

जब ब्रायन लारा ने दिया सचिन को सरप्राइज, दिखा दोनों का याराना

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 19, 2018 05:49 pm IST,  Updated : Oct 19, 2018 05:49 pm IST

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर उस समय हैरान रह गए जब उनके पुराने दोस्त ब्रायन लारा ने अचानकर आकर उन्हें सरप्राइज दिया।

सचिन तेंदुलकर-ब्रायन लारा- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर-ब्रायन लारा Image Source : INSTAGRAM

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर उस समय हैरान रह गए जब उनके पुराने दोस्त ब्रायन लारा ने अचानकर आकर उन्हें सरप्राइज दिया। दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से मिलने ब्रायन लारा अचानक उनके घर पहुंचे। लारा को यूं अचानक देखकर सचिन हैरान रह गए। जिसके बाद सचिन ने लारा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। 

ब्रायन लारा ने शुक्रवार को सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की और सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे वीकेंड का शानदार स्वागत हुआ, एक अच्छे दोस्त ने किया सरप्राइज, चिलिंग विद ब्रायन लारा।' बता दें कि ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर पुराने समय से दोस्त हैं। दोनों ही दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार हैं।

सचिन तेंदुलकर-ब्रायन लारा
Image Source : INSTAGRAMसचिन तेंदुलकर-ब्रायन लारा

जहां सचिन तेंदुलकर के नाम 15921 टेस्ट रन, 18426 वनडे रन और 10 टी-20 इंटरनेशनल हैं तो वहीं लारा के नाम 11953 टेस्ट रन और 10405 वनडे रन दर्ज हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल