1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर ने नागरिकों से की अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील

सचिन तेंदुलकर ने नागरिकों से की अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील

 Edited By: IANS
 Published : Mar 18, 2020 03:35 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 03:35 pm IST

इससे पहले, भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने भी कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता जाहिर की और देशवासियों को सतर्क रहने को कहा।

Sachin Tendulkar, coronavirus, covid 19, coronavirus stages, virat kohli, rohit sharma- India TV Hindi
Sachin Tendulkar Image Source : TWITTER/ SACHIN TENDULKAR

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोरोनावायरस से बचने के लिए देशवासियों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। सचिन ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, "एक नागरिक के तौर पर हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। हम कुछ आसान से कदमों का पालन कर कोरोनावायरस (कोविड-19) को दूर रख सकते हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि बुनियादी बातों का ख्याल रखें, ताकि हम सब सुरक्षित रहें।"

इससे पहले, भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने भी कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता जाहिर की और देशवासियों को सतर्क रहने को कहा।

रोहित ने कहा, "पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं और पूरा विश्व इस समय ठहर-सा गया है, जो काफी बुरा है। हम आम राह पर वापस आएं उसके लिए जरूरी है कि हम सभी एक होकर इस बीमारी से लड़े और यह हम थोड़ा सतर्क और सावधान रहकर, अपने आस-पास की जानकरी रखकर कर सकते हैं।"

भारत में कोरोनावायरस के अब तक 147 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन लोग इससे अपनी जान गंवा चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल