1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीदेवी के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने शोक जताते हुए कहा इस पर यकीन करना मुश्किल

श्रीदेवी के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने शोक जताते हुए कहा इस पर यकीन करना मुश्किल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 25, 2018 02:06 pm IST,  Updated : Feb 25, 2018 02:06 pm IST

श्रीदेवी का कल देर रात दुबई में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

श्रीदेवी और सचिन...- India TV Hindi
श्रीदेवी और सचिन तेंदुलकर

नयी दिल्ली: श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आज कहा कि यह स्वीकार कर पाना मुश्किल है कि यह दिग्गज अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं है। श्रीदेवी का कल देर रात दुबई में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने के लिए अपने परिवार के साथ वहां गई थी। वह 54 बरस की थी।

तेंदुलकर ने आज यहां तीसरी आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नयी दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा,‘‘यह काफी दुखद है। जब मैं सुबह उठा और इसके बारे में पड़ा ... यह बेहद दुखद है। मेरे पास इसे बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं क्योंकि हम सभी उन्हें देखते हुए बड़े हुए और अचानक यह सुनना कि वह हमारे बीच नहीं है, इसे स्वीकार कर पाना मुश्किल है।’’उन्होंने कहा, ‘‘उनके परिवार के प्रति और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ 

मैराथन के बारे में तेंदुलकर ने कहा,‘‘दिल्ली हमेशा प्रतिस्पर्धी रही है और अन्य मैराथन कहीं भी हो, यहां हिस्सा लेने वालों की संख्या दोगुनी होती है। हमें यहां जो प्रतिक्रिया मिली वह बेजोड़ है और यह साफ तौर पर जागरूकता को दिखाता है कि लोग खाकर सिर्फ बैठना नहीं चाहते। वह कड़ी मेहनत करके कैलोरी घटाना चाहते हैं और यही स्वस्थ और फिट जीवनशैली है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल