1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन तेंदुलकर ने चुनी वर्ल्ड कप 2019 की बेस्ट इलेवन, इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

सचिन तेंदुलकर ने चुनी वर्ल्ड कप 2019 की बेस्ट इलेवन, इस दिग्गज भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

 Reported By: IANS
 Published : Jul 16, 2019 03:45 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 04:13 pm IST

महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने हाल में समाप्त हुए वर्ल्ड कप 2019 के अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी चुने, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है।

world cup 2019- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर ने चुनी वर्ल्ड कप 2019 की बेस्ट इलेवन, इस दिग्ग्ज भारतीय खिलाड़ी को नहीं मिली जगह Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने हाल में समाप्त हुए वर्ल्ड कप 2019 के अपने सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी चुने, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम नहीं है। तेंदुलकर ने अपनी टीम की कप्तानी न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन को सौंपी है।

सचिन की टीम में पांच भारतीय खिलाड़ी (रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह) हैं, लेकिन उसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी शामिल नहीं हैं। 

रोहित और जॉनी बेयरस्टो दो सलामी बल्लेबाज होंगे जबकि तीसरे नंबर पर विलियम्सन बल्लेबाजी करने आएंगे। भारतीय कप्तान कोहली चौथे नंबर के बल्लेबाज हैं और उनके बाद, शाकिब अल-हन, बेन स्टोक्स, पांड्या और जडेजा का नंबर है। 

तेंदुलकर ने मिशेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और बुमराह को अपने तीन तेज गेंदबाजों के रूप में चुना है। इससे पहले, आईसीसी ने भी वर्ल्ड कप के अपने 11 खिलाड़ियों को चुना था जिसमें केवल रोहित और बुमराह को जगह दी गई थी। 

सचिन तेंदुलकर की वर्ल्ड कप इलेवन टीम: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), विराट कोहली, शाकिब अल-हसन, हार्दिक पांड्या, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, मिशेल स्टार्क, जोफ्रा आर्चर और जसप्रीत बुमराह।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल