1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली के शतकों की हैट्रिक के मुरीद हुए क्रिकेट के भगवान, ट्विट कर कुछ इस अंदाज में दी बधाई

कोहली के शतकों की हैट्रिक के मुरीद हुए क्रिकेट के भगवान, ट्विट कर कुछ इस अंदाज में दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 27, 2018 10:39 pm IST,  Updated : Oct 27, 2018 10:39 pm IST

कोहली के इस शतक को देख क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी उनके मुरीद हो गए।

Virat Kohli- India TV Hindi
कोहली के इस शतक को देख क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी उनके मुरीद हो गए। Image Source : AP

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज में आज विराट कोहली ने तीसरे वनडे में लगातार तीसरा शतक जड़ इतिहास रच दिया है। भारत की तरफ से वो ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने अपने इस शतक की बदौलत कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

कोहली के इस शतक को देख क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी उनके मुरीद हो गए। सचिन ने विराट कोहली को उनके शतकों के हैट्रिक की बधाई देते हुए लिखा "शतकों की हैट्रिक एक विशेष खिलाड़ी द्वारा अविश्वसनीय है। वेल डन विराट कोहली।" 

बहरहाल कोहली के इस शतक के बावजूद टीम इंडिया इस मैच को जीत ना सकी। भारत को तीसरे वनडे मैच में 43 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ अब वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। मेजबान टीम 47.4 ओवरों में 240 रन ही बना सकी। 

भारत के लिए एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 119 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा पाया। कोहली के बाद शिखर धवन (35) टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल