1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब सौरव के घर सचिन ने उड़ाई थी दावत, शेयर की पुरानी तस्वीर

जब सौरव के घर सचिन ने उड़ाई थी दावत, शेयर की पुरानी तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 14, 2020 06:36 pm IST,  Updated : May 14, 2020 06:36 pm IST

क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों में शुमार है। सचिन और सौरव की जोड़ी की गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वनडे  क्रिकेट में इस जोड़ी के नाम 176 पारियों में 8777 रन दर्ज हैं।

जब सौरव के घर सचिन ने...- India TV Hindi
जब सौरव के घर सचिन ने उड़ाई थी दावत, शेयर की पुरानी तस्वीर Image Source : INSTAGRAM/SACHIN TENDULKAR

क्रिकेट जगत में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों में शुमार है। सचिन और सौरव की जोड़ी की गहराई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वनडे  क्रिकेट में इस जोड़ी के नाम 176 पारियों में 8777 रन दर्ज हैं। दिलचस्प बात ये है कि वनडे क्रिकेट में सचिन और सौरव की जोड़ी के अलावा कोई और जोड़ी 6000 रन का आकंड़ा भी पार नहीं कर पाई। सचिन और सौरव के बीच शानदार तालमेल मैदान पर ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी साफ नजर आता है।

सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की जिसमें वह गांगुली के कोलकाता स्थित घर में खाने का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में सचिन ने लिखा, ""दादी के घर पर बिताई गई एक मजेदार शाम। शानदार भोजन और बेहतरीन मेहमाननवाजी का आनंद उठाया। आशा है कि आपकी माँ ठीक होंगी। उनके लिए मेरी शुभकामनाएँ।"

इस शानदार फोटो में सचिन और सौरव साथ में बैठकर शाम के भोजन का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस दौरान गांगुली के परिवार के लोग आसपास खड़े दिख रहे हैं जिसमें उनकी माता जी भी हैं।

गौरतलब है कि सचिन और सौरव गांगुली की दोस्ती काफी पुरानी है। सचिन और सौरव एक-दूसरे को तब से जानते हैं जब दोनों अंडर-15 क्रिकेट टीम में साथ खेलते थे। एक इंटरव्यू में तेंदुलकर ने खुलासा किया था कि सभी लोग भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को 'दादा' कहते हैं, तो लेकिन वह एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो उन्हें प्यार से 'दादी' कहकर पुकारते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल