1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का राज शुरु', भारत की ऐतिहासिक जीत पर बोले सचिन तेंदुलकर

'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का राज शुरु', भारत की ऐतिहासिक जीत पर बोले सचिन तेंदुलकर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 22, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 04:38 pm IST
Sachin Tendulkar speaks on India's historic victory in india Dominating start to the World Test Cham- India TV Hindi
Sachin Tendulkar speaks on India's historic victory in india Dominating start to the World Test Championship

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेला गया तीन टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी मैच को भी भारत ने एक इनिंग और 202 रनों से जीतकर मेहमानों का सूपड़ा साफ कर दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को वाइट वॉश किया हो। इसी के साथ कोहली ने अपने घर लगातार 11 टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है।

भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशि पर भारत का राज शुरु हो गया है। तेंदुलकर ने ट्विट करते हुए लिखा 'शानदार प्रदर्शन करते हुए भआरत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। सभी भारतीय बल्लेबाजों द्वारा योगदान और तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के बीच विकेट साझा करते हुए देखना अच्छा लगा। भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन शिप पर राज शुरु हो गया है।'

सचिन के अलावा बहुत से भारतीय दिग्गजों ने उन्हें इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। आइए देखते हैं ट्विट्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल