1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब गाड़ी रुकवाकर सचिन ने कहा, हेलमेट पहनकर चलाओ स्कूटर

जब गाड़ी रुकवाकर सचिन ने कहा, हेलमेट पहनकर चलाओ स्कूटर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 09, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Apr 09, 2017 04:18 pm IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माइक्रोब्लॉगिंग वेवसाइट ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह दो लड़कों को हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाने की सलाह दे रहे हैं। सचिन ने इन युवाओं से वादा लिया कि आगे से वे हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाएंगे।

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar

नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने माइक्रोब्लॉगिंग वेवसाइट ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह दो लड़कों को हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाने की सलाह दे रहे हैं। सचिन ने इन युवाओं से वादा लिया कि आगे से वे हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाएंगे।

आप इस वीडियो को सचिन के ट्विटर अकाउंट पर देख सकते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि लिटिल मास्टर अपनी गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे हैं, तभी उन्होंने दो युवाओं को बिना हेलमेट पहने स्कूटी चलाते देख उनके पास अपनी गाड़ी रुकवाई और उनसे हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाने के लिए कहा। दोनों युवा मास्टर ब्लास्टर अपने पास देखकर हैरान हो गए और सबकुछ भूलकर उनके साथ सेल्फी लेने लगे। सचिन ने भी उन्हें सेल्फी लेने से नहीं रोका और उनसे वादा लिया कि आगे से वह हेलमेट पहनकर ही स्कूटर चलाएंगे और दोनों युवाओं ने सचिन से ऐसा करने का प्रॉमिस भी किया।

इन्हें भी पढ़ें:

इसी दौरान एक बगैर हेलमेट के पति-पत्नी भी स्कूटर पर सवार होकर सचिन की गाड़ी के पास आते हैं। सचिन उनसे भी कहते हैं कि हेलमेट पहन लो, सड़क पर सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। सचिन ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'हेलमेट पहनो! सड़क सुरक्षा सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। कृपया बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं।' सचिन के इस ट्वीट को हजारों लोग रिट्वीट और लाइक कर चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल