1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद के लिए सचिन तेंदुलकर करेंगे पुश-अप

पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद के लिए सचिन तेंदुलकर करेंगे पुश-अप

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2019 07:30 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 07:32 pm IST

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को यहां होने वाली आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के दौरान हजारों धावकों के साथ भाग लेंगे जो पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों के लिये धन एकत्रित करने के मद्देनजर आयोजित की जा रही है।

Sachin Tendulkar- India TV Hindi
Sachin Tendulkar Image Source : TWITTER: @SACHIN_RT
नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर रविवार को यहां होने वाली आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के दौरान हजारों धावकों के साथ भाग लेंगे जो पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों के परिवारों के लिये धन एकत्रित करने के मद्देनजर आयोजित की जा रही है।
 
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली चार रेस में से प्रत्येक के शुरू होने से पहले तेंदुलकर ‘कीप मूविंग पुश-अप चैलेंज’ के तहत पांच से 10 पुश-अप करेंगे और धावक भी इसमें उनका साथ देंगे।
 
चैलेंज में हर प्रतिभागी के लिये मैराथन का आयोजन आईडीबीआई फेडरल शहीदों के परिवारों के लिये 100 रूपये दान करेगा। 
 
इन चार रेस -फुल मैराथन, हाफ मैराथन, टाइम्ड 10के और 5के स्वच्छ भारत रन- में 18,000 धावकों के भाग लेने की उम्मीद है। 
 
आयोजकों ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हर रेस से पहले, तेंदुलकर और मैराथन के प्रतिभागी ‘कीपमूविंग पुश-अप चैलेंज’ के तहत पांच-10 पुश-अप करेंगे। हर प्रतिभागी के लिये आईडीबीआई शहीदों के लिये कोष इकट्ठा करेंगे। ’’ 
 
आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड दूत तेंदुलकर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि सफलता अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने और खुद को चुनौती देने से मिलती है। ’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल