1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG : भारत के खिलाफ वनडे मैच में इंग्लैंड को लगा झटका, चोटिल हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

IND vs ENG : भारत के खिलाफ वनडे मैच में इंग्लैंड को लगा झटका, चोटिल हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

 Reported By: IANS
 Published : Mar 23, 2021 08:10 pm IST,  Updated : Mar 23, 2021 08:10 pm IST

सैम बिलिंग्स पहले वनडे मुकाबले में के दौरान फील्डिंग के वक्त चोटिल हो गए जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। 

Sam Billings- India TV Hindi
Sam Billings Image Source : GETTY

पुणे| इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स भारत के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में के दौरान फील्डिंग के वक्त चोटिल हो गए जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान जारी कर कहा, "बिलिंग्स को कॉलर बोन ज्वाइंट में चोट लगी है। यह वैसा नहीं है जैसा उन्हें 2019 में हुआ था। उन्हें सूजन है तथा उनका ईलाज चल रहा है। हमें उम्मीद है कि वह बल्लेबाजी करने उतरेंगे।"

RSA vs PAK : शरजील खान को दक्षिण अफ्रीकी दौरे से पहले फिट होने की उम्मीद

बिलिग्स 33वें ओवर में बाउंड्री पर चौका रोकने का प्रयास कर रहे थे तभी उन्हें चोट लग गई। हालांकि इस दौरान उनका पैर बाउंड्री से टच हो गया था जिसके बाद अंपायर ने चौके का इशारा किया।

ISSF Shooting World Cup : गनीमत और अंगद की मिश्रित जोड़ी ने स्कीट निशानेबाजी में जीता गोल्ड मेडल

बिलिंग्स के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन भी मैदान से बाहर चले गए थे और उनकी जगह तेज गेंदबाज रीस टोप्ले स्थानापन खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे। मोर्गन के मैदान से बाहर जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल