1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की महिला टी-20 विश्व कप टीम में सना मीर को नहीं मिली जगह

पाकिस्तान की महिला टी-20 विश्व कप टीम में सना मीर को नहीं मिली जगह

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 20, 2020 06:36 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 06:36 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अनुभवी महिला क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सना मीर को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी-20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया गया।

Sana mir, sana mir pakistan cricketer, pakistan women39s cricket team, pakistan women- India TV Hindi
Sana mir Image Source : GETTY IMAGES

पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑफ स्पिनर सना मीर को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिये पाकिस्तान की 15 सदस्यीय मजबूत टीम से बाहर कर दिया गया। महिला चयन समिति ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्रतियोगिताओं में उनके प्रदर्शन तथा ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में टीम के संयोजन का हवाला देते हुए सना को टीम में जगह नहीं दी। 

मुख्य चयनकर्ता उरूज मुमताज ने कहा कि सना को बाहर करना मुश्किल था लेकिन टी20 प्रारूप में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं था। चौंतीस साल की सना ने आईसीसी 50 ओवर और टी20 विश्व कप दोनों में पाकिस्तान की कप्तानी है और वह देश के लिये 120 वनडे और 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। 

वह प्रतिक्रिया के लिये उपलब्ध नहीं थी। पाकिस्तानी टीम 31 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के लिये रवाना होगी और वेस्टइंडीज के खिलाफ सात, नौ और 11 फरवरी को तीन अभ्यास मैच खेलेगी।

टीम इस प्रकार है : 

बिस्मा मरूफ, ऐमन अनवर, आलिया रियाज, अनाम अमीन, आयशा नसीम, डायना बेग फातिमा सना, इराम जावेद, जाविरा खान, मुनीबा अली, निदा डार, ओमेमा सोहेल, सादिया इकबाल, सिदारा नवाज (विकेटकीपर) और सैयद अरूब शाह। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल