1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लीजेंड क्रिकेटर सनथ जयसूर्या पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, आईसीसी ने 14 दिनों में मांगा जवाब

लीजेंड क्रिकेटर सनथ जयसूर्या पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, आईसीसी ने 14 दिनों में मांगा जवाब

 Reported By: IANS
 Published : Oct 15, 2018 04:34 pm IST,  Updated : Oct 15, 2018 04:34 pm IST

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयासूर्या पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को अपने भ्रष्टारचार रोधी नियम (एसीयू) के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। 

क्रिकेटर सनथ जयसूर्या पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, आईसीसी ने 14 दिनों में मांगा जवाब- India TV Hindi
क्रिकेटर सनथ जयसूर्या पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, आईसीसी ने 14 दिनों में मांगा जवाब Image Source : PTI

श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयासूर्या पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को अपने भ्रष्टारचार रोधी नियम (एसीयू) के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने एक बयान जारी कर बताया है कि उसने पूर्व बल्लेबाज को आरोपों के खिलाफ जवाब देने के लिए 15 अक्टूबर से कुल 14 दिनों का समय दिया है। 

आईसीसी ने कहा है कि जयासूर्या ने उसके दो नियमों का उल्लंघन किया है। आईसीसी ने उन पर अनुच्छेद 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। श्रीलंका की चयनसमिति के पूर्व चैयरनमैन पर 2.4.6 के तहत आरोप है कि उन्होंने एसीयू की जांच में सहयोग नहीं किया। 2.4.7 के तहत उन पर एसीयू की जांच को बाधित तथा जांच में देरी करने के आरोप लगाए हैं। आईसीसी ने अभी इस मामले पर इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल