संदीप नेपाल के पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिलेगा। इसके अलावा पहली बार कोई नेपाली क्रिकेटर आईपीएल में नीलाम हुआ है। संदीप का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था और दिल्ली की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइज में ही खरीद लिया।
Related Stories
इसके साथ ही संदीप के नाम नेपाल की तरफ से आईपीएल में बिकने वाले पहला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि संदीप आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। हालांकि ये भी देखने वाली बात होगी कि क्या संदीप को दिल्ली किसी भी मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह देगी या नहीं।
17 साल के संदीप ने लिस्ट ए करियर में 9 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28.26 के औसत और 4.59 की एकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। संदीप लेगब्रेक गेदंबाजी करते हैं।