1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड 11 की टीम घोषित, 2 भारतीयों समेत इस 16 साल के खिलाड़ी को भी मिली जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड 11 की टीम घोषित, 2 भारतीयों समेत इस 16 साल के खिलाड़ी को भी मिली जगह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 16, 2018 04:33 pm IST,  Updated : May 16, 2018 04:33 pm IST

वेस्टइंडीज टीम में सैमुअल बद्री , कार्लोस ब्रेथवेट, क्रिस गेल, एविन लुईस, मर्लोन सैमुअल्स और आंद्रे रसेल हैं। 

हार्दिक पंड्या, दिनेश...- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक और इयोन मोर्गन

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से उभर रहे नेपाल के युवा स्पिनर संदीप लामिचाने को वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 मई को होने वाले चैरिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये आईसीसी विश्व एकादश में शामिल किया गया है। 

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने निजी कारणों से नाम वापिस ले लिया है। आईसीसी ने उनके नाम वापिस लेने के कारणों का खुलासा किये बिना यह घोषणा की। 17 साल के लामिचाने के मेंटर आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लॉर्क है। फिलहाल नेपाल का यह खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिये खेल रहा है। 

आईसीसी विश्व एकादश में चुने जाने पर लामिचाने ने कहा,‘‘यह पूरे देश के लिये सम्मान की बात है और इसका सूचक भी है कि नेपाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।’’

यह चैरिटी मैच लंदन में लाडर्स पर खेला जायेगा। इससे होने वाली कमाई पिछले साल तूफानों में क्षतिग्रस्त हुए वेस्टइंडीज के स्टेडियमों की मरम्मत पर खर्च की जायेगी। आईसीसी टीम में इयोन मोर्गन ( कप्तान ), शाहिद अफरीदी, तामिम इकबाल, दिनेश कार्तिक, राशिद खान, मिशेल मैकलीनगन, शोएब मलिक, हार्दिक पंड्या,तिसारा परेरा और ल्यूक रोंची भी है। 

वेस्टइंडीज टीम में सैमुअल बद्री , कार्लोस ब्रेथवेट, क्रिस गेल, एविन लुईस, मर्लोन सैमुअल्स और आंद्रे रसेल हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल