1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. संगकारा ने पंत को सलाह दी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में सहज बनो

संगकारा ने पंत को सलाह दी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में सहज बनो

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 04:42 pm IST

श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा ने ऋषभ पंत को लगातार असफलताओं के बाद खोये आत्मविश्वास को हासिल करने के लिये बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों विभाग में सहज बने रहने की सलाह दी।

rishabh pant, kumar sangakara- India TV Hindi
श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा ने ऋषभ पंत को लगातार असफलताओं के बाद खोये आत्मविश्वास को हासिल करने के लिये बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों विभाग में सहज बने रहने की सलाह दी। Image Source : BCCI

दिल्ली। श्रीलंका के महान क्रिकेटर कुमार संगकारा ने ऋषभ पंत को लगातार असफलताओं के बाद खोये आत्मविश्वास को हासिल करने के लिये बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों विभाग में सहज बने रहने की सलाह दी। आलोचनाओं का सामना कर रहे पंत ने इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में शतक जड़कर अपने टेस्ट कैरियर की शानदार शुरूआत की लेकिन पिछले कछ समय से वह भारतीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखने के लिये जूझ रहे हैं और ऐसा बल्लेबाजी के अलावा स्टंप के पीछे उनका खराब प्रदर्शन के कारण हो रहा है।

संगकारा ने कहा, ‘‘उसके (पंत) लिये चीजें सहज बनाये रखना अहम है और उसे अपनी कमजोरियों को समझना होगा। एक बार वह इन चीजों पर काम करने में सफल रहेगा तो उसे रणनीतियों और योजना की जरूरत होगी क्योंकि इस समय उसे दबाव में आने की नहीं बल्कि चीजें सरल रखने की जरूरत हैं ’’ 

उन्होंने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के क्रिकेट लाइव शो में कहा, ‘‘साथ यह भी अहम है कि कोई उससे उसकी बललेबाजी के बारे में बात करे और उससे दबाव कम करे। उसे अपने खेल में स्वच्छंद होकर खेलने दें। ’’

संगकारा को लगता है कि पंत को ‘स्टंप के पीछे बिलकुल सटीक और सतर्क’ रहना होगा क्योंकि यह युवा खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ चल रही मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी जूझ रहा है। 

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, ‘‘विकेटकीपर के तौर पर, आपको स्टंप के पीछे सटीक और सतर्क रहना होगा जिससे उसे आत्मविश्वास मिलेगा और वह अपने कप्तान की रिव्यू के फैसले लेने में मदद करने बेहतर स्थिति में होगा। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल